Breaking News

मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण से देश को नयी दिशा दी- विजय लक्ष्मी गौतम

देवरिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारियों द्वारा गरुलपार भाजपा कार्यालय पर साहस व शौर्य की प्रतिमूर्ति नारी शक्ति को नमन किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को पुष्प गुच्छ देकर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दिया।

इस दौरान उपस्थित महिला मोर्चे की पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा और सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है।मोदी सरकार मातृशक्ति को सशक्त व सबल बनाकर उनमें नया आत्मविश्वास जगा रही है, जिससे वें आज हर क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवांवित कर रही हैं।ये भी गौरव की बात है कि भारत जैसे विशाल देश की वित्त मंत्री भी एक महिला हैं, जिन्होंने देश को इस बार प्रगतिशील बजट दिया है।वही उत्तर प्रदेश समेत सम्पूर्ण समाज के सर्वांगीण उन्नयन में मातृशक्ति के अथक व अनंत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
आइए,आज के इस अवसर पर हम सभी नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हों।माताओं-बहनों की सुरक्षा हेतु संकल्पबद्ध है भाजपा सरकार ।प्रदेश के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किये गये है।अविलम्ब सुनवाई के लिए नए फास्ट ट्रैक कोर्ट भी बनाए गए है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि सशक्त राष्ट्र व समाज निर्माण में महिलाओं के अतुलनीय योगदान चिरकाल तक प्रेरणा-पुंज का कार्य करेंगे।सम्पूर्ण समाज को महिला शक्ति पर गर्व है।देश की नारी शक्ति ने अपनी सेवा और समर्पण से दुनिया के दुनिया के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण का नेतृत्व करके अपनी क्षमता व सामर्थ्य का लोहा मनवाया है।सशस्त्र बलों में कई चुनौतियों और बाधाओं को पूरे सामर्थ्य से सामना कर हमारी नारी शक्ति लगातार सफलता की नई उंचाईयों को छू रही है। इस दौरान अमरनाथ सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय,बबिता चौहान,सीमा जायसवाल,किरन गोंड़,सुधा सिंह,माया जायसवाल,माया विश्वकर्मा,सरोज सिंह,दुर्गावती प्रजापति,विनीता त्रिपाठी, नीलम प्रजापति,उमा भारती, विमलावती,अजीत भारती आदि रहे।

Related Articles

Back to top button