Breaking News

दाल मिल में आग लगने से लाखों का मशीन व अनाज जलकर खाक

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में मंगलवार को एक मिलघर में आग लगने से लाखों का मशीन व सामान जलकर राख हो गया। कालिका ट्रेडर्स के मालिक विनय कुमार के परिजनों ने बताया कि विनय व उनके ज्येष्ठ पुत्र मिल का काम देखते हैं। घटना के समय दोनों जिम्मेदार घर पर नही थे। मिल में काम करने वाले मजदूर मशीन उपकरण स्पेलर से बरन रॉड को निकालने के लिए आग से हिट कर रहे थे। मशीन को हिट करते समय जबतक समझ पाते आग बुरी तरह फैल गई। मशीन में लगे तेल ने आग को बेकाबू कर दिया। मशीन घर मे लगे हुए स्पेलर, हालर, दालमील, सहित अन्य उपकरण के साथ घर के रखे सामान बुरी तरह जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतना खौफनाक हो चुकी थी, कि आग को नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो गया।

निकलती हुई काली धुंआ को देख सैकड़ों ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए आस पास के घरों के समरसेबल, मोटर, हैंडपंप के पानी से बुझाने का काफी प्रयास किया पर आग पर काबू नही पा सके। घर के भीतर लगे बडेर के साथ गेंहू, चना, सरसों, सरसों तेल, अलसी, तिल्ली, चावल के साथ घरेलू सामान भी जलकर राख हो गई। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल राघवेंद्र सिंह, एसआई संदीप रॉय मय फोर्स पहुँचे। लेकिन अगलगी की सूचना के बाद भी आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी नही पहुंची। दुर्भाग्य है इस तहसील मुख्यालय का जहां वर्षों पूर्व स्वीकृत फायर स्टेशन के निर्माण में न तो शासन प्रशासन ने रुचि ली और न ही कोई जनप्रतिनिधि।

Related Articles

Back to top button