
पुलिस ने किया गांजा तस्कर को गिरफ्तार, अवैध गांजा बरामद
महुआडीह, देवरिया। थानाध्यक्ष महुआडीह अपने हमराही सिपाहियों के साथ क्षेत्र में रोकथाम अपराध, तालाश वांछित अभियुक्त हेतु क्षेत्र मे भ्रमणशील थे, कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम करय तिरहा के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से तीन किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछे जाने पर उसके द्वारा अपना नाम तबरेज पुत्र शमसूल अंसारी निवासी सकरापार थाना कोतवाली जनपद देवरिया बताया । पुलिस ने उसके पास से बरामद 3.100 किलोग्राम अवैध गांजे को कब्जे मे लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।



