Breaking News

चुनावी ड्यूटी में जा रहे देवरिया के दो लाल की सड़क हादसे में मौत

देवरिया । बस्ती जनपद में विधानसभा चुनाव में देवरिया के सेना के दो जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना शुक्रवार को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग बस्ती के लिए रवाना हो गए। देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के सहियागढ़ गोरघाट टोला के रहने वाले जय प्रकाश यादव पुत्र रामदत्त यादव सीआरपीएफ में हवलदार पद पर थे।

वहीं, देवरिया जनपद क्षेत्र के बनकटा थाना क्षेत्र के विशुनपुर के रहने वाले धर्मेन्द्र राम पुत्र मदन राम सीआरपीएफ में कास्टेबल पद पर तैनात थे। विधानसभा 2022 के चुनाव में बस्ती के कप्तानगंज से चुनावी ड्यूटी के बाद जौनपुर में चुनावी ड्यूटी में जा रहे थे जो अभी बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच 28 के खजौला पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही थे कि सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button