Breaking News

कल मुख्यमंत्री द्वारा दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा का लोगों में बंधी उम्मीद

दुद्धी,सोनभद्र– कचहरी परिसर स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भवन में दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष नगर चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने की। बैठक के दौरान वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दुद्धी आगमन पर हर्ष जताते हुए आशा एवं प्रबल विश्वास व्यक्त किया कि तीन दशक से लंबित दुद्धी को जिला बनाने की मांग को जिला मुख्यालय से घोषणा कर अपने चुनावी वादों को पूरा करेंगे। अगर ऐसा होता है तो यहां की आदिवासी जनता आभार प्रकट करेगी और उनकी पार्टी व सरकार का ऋणी रहेगी।इसके साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में सोन नदी के दक्षिणांचल के लोग योगी जी के समर्थन में जी जान से लगेंगे।

बतादें कि तीन दशक से यहां के लोग दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।वर्ष 2017 की विधानसभा चुनाव में ही भाजपा के कई शीर्ष नेताओं ने विधायक को जिताने एवं सरकार बनने पर दुद्धी को तत्काल जिला घोषित कराने का वादा किया था।लेकिन धीरे धीरे 5 वर्ष का समय व्यतीत हो जाने के बाद भी दुद्धी को जिला नही घोषित किया जा सका। अभी कुछ माह पूर्व ही मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल भी लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिला था।जिन्हें समय पर जिला की घोषणा का आश्वासन मुख्यमंत्री  द्वारा मिला था।

अब चुनाव के नजदीक आने और मुख्यमंत्री का दुद्धी दौरा होने से लोगों में उम्मीद की एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। लोगों की इसी उम्मीद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दुद्धी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए साकार कर सकते हैं। बैठक में मोर्चा के संरक्षक रामलोचन तिवारी,दुद्धी बार अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, सिविल बार अध्यक्ष रामेश्वर तिवारी,पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव,रामपाल जौहरी,राकेश श्रीवास्तव, रामनरेश अग्रहरि,विश्वनाथ गुप्ता,उमेश चंद,शन्नो बानों समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संघर्ष मोर्चा के सचिव प्रभु सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button