
शिवभक्तों ने निकाली शिव बारात
भलुअनी, देवरिया। स्थानीय उपनगर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिवमंदिर परिसर में मेला लगा था जहाँ क्षेत्र के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं ने शिवमंदिर पर आकर शिव की पुजा अर्चना की। इस दौरान प्रत्येक वर्ष की भाति शिवबारात भी निकाली गई, सभी श्रद्धालु नाचते गाते मंदिर परिसर से उपनगर के मेनचौक, पठखौली से गांधी चौक होते हुए भलुअनी गांव में शिव बारात निकाली। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के नारे लगाए।
इस दौरान सुबाष सिंह, संजय सिंह पप्पू (ग्रामप्रधान), मोहन वर्मा, विजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दरोगा मद्धेशिया, कमलेश मद्धेशिया, डाँ. योगेश गुप्ता, कन्हैया मद्धेशिया, देवेन्द्र सिंह, सूरज वर्मा, बालकेश्वर, रमेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



