
मोदी-योगी से प्रभावित सैकड़ो ने ली भाजपा की सदस्यता
दुद्धी, सोनभद्र- भारतीय जनता पार्टी की रीतियों व नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों महिलाओं व नौजवानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कन्हैया भारती की अध्यक्षता में गांव के लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।ग्रामीण रामअधार, सुरेन्द्र कुमार भारती, संगीता देवी, इंद्रावती देवी, ने कहा कि हमलोग देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के कल्याणकारी योजनाओं एवं सर्वांगीण विकास में विश्वास करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। मोदी जी व योगी जी का कार्य बहुत ही अच्छा है ,इससे हमलोग बहुत ही प्रभावित है। इसके पूर्व हमलोग ऐसी सरकार नहीं देखे।
जान मुहम्मद व गफ्फार खा ने कहा कि योगी जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए हमलोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। लोगो को भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि व क्रय विक्रय के चेयरमैन रामेश्वर राय ने भाजपा का पट्टा व टोपी पहनाकर स्वागत किया व सदस्यता दिलाया।सदस्यता ग्रहण करने वाले सुरेश कुमार , देवेन्द्र कुमार, शिवाकांत गौतम , नन्दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार में सबकुछ ठीक चल रहा है। इसलिए हमलोग भाजपा की सरकार बनाएंगे। क्रय विक्रय के चेयरमैन रामेश्वर राय ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है ।सबके लिए योजनाओं का संचालन समान रुप से किया जा रहा है। चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो। इसलिए आपलोग देश व प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को वोट करे और योगी जी की सरकार बनाए।
भाजपा नेताडीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि मोदी व योगी जी की सरकार में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तर्ज पर काम हो रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी लोगो को मिल रहा है ,यदि रधिया को लाभ मिला है तो रजिया को भी मिला है। श्यामू को मिला है तो क्यामू को भी मिला है । इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं है। भाजपा की सरकार पुनः प्रदेश में बन रही है। अपलोग भी भाजपा प्रत्याशी रामदुलार गोंड़ को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से विजयी बनाए। पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी को भी कोई कमी नहीं है। गुंडे,माफिया अन्दर है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ है। जिला कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि आपलोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं जो आप के लिए और हम लोगो के लिए अच्छी बात है। इस अवसर पर अंजनी जायसवाल, विंध्याचल राम, दुर्गावती देवी, सुमन देवी, रामप्रसाद भुइया, शुक्रुल्लाह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



