Breaking News

बीडीसी संघ ने दिया भाजपा प्रत्याशी को समर्थन

दुद्धी, सोनभद्र– ब्लाक प्रमुख के महुली आवास पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामदुलारे गोंड़ को विजयी बनाने का संकल्प लिया । इस दौरान झारखंड राज्य के प्रदेश महामंत्री डॉ० प्रदीप वर्मा व ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी ने दुद्धी क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के अध्यक्ष पीसी गुप्ता सहित सभी सम्मानित 45 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भगवा गमछा पहना कर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया। सभी सदस्यों ने पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी आस्था जताते हुए प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।इस दौरान जनजाति आयोग उप्र के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, दुद्धी विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला,जिला कार्य समिति सदस्य मनोज मिश्रा,प्रवासी प्रभारी विभाकर पांडेय ,झारखण्ड राज्य के पूर्व विधायक गुरुचरण गौंड़, जिलामंत्री दिलीप पांडेय,दुद्धी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य व सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button