प्रदेश में आयेगी बसपा सरकार, पाँचवी बार बनेगी मुख्यमंत्री मायावती- सीमा समृद्धि
भलुअनी, देवरिया। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ने कहाकि प्रदेश में हो रहे चुनाव को देखते हुए बसपा की सरकार बननी तय है। बहन कु०मायावती प्रदेश की पाँचवी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही है, क्योंकि गैर बसपा पार्टियों में काफी खिंचतान व प्रदेश व देश की भाजपा सरकार के कार्यों से जनता त्रस्त होकर बहुजन समाज पार्टी को सशक्त विकल्प के रूप में जनता अपना रही है। एडवोकेट सीमा रविवार को उपनगर भलुअनी के ज्ञान प्रकाश इंटरकालेज के प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उपरोक्त बाते कही।
उन्होंने कहाकि बहुजन समाज पार्टी स्थापना से लेकर अबतक अन्य पार्टियों के अपेक्षा साफ सुथरी पार्टी रही है। बहन मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल में हुए विकास कार्यो को याद करते हुए जनता सराहना करती है। इन्होंने कहा कि बहन जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिये बरहज विधानसभा के बसपा प्रत्याशी पं.विनय कुमार तिवारी उर्फ बंटी को भारी मतो से विजयी बनाने की दिशा में आप सबको परिश्रम करना होगा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मदन रामजी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिये बहन मायावती की सरकार जरूरी है। कार्यक्रम को ज्ञान प्रकाश सिंह, अमर चंद दूबे, बसपा प्रत्याशी विनय कुमार तिवारी, नथुनी प्रसाद, नीतीश कुमार, अजय कुमार, गोविंद कुमार, धर्मदेव कुशवाहा, भीमसेन मौर्या, उदयभान प्रसाद, चंद्रशेखर राव, उमाशंकर सिंह, श्रीप्रकाश पाल, राजेश मिश्रा, राहत अली, जय प्रकाश मिश्रा, दिलीप कुमार, नंदलाल प्रसाद, डाँ.राम आसरे प्रसाद, सुबाष यादव, दिनेश जायसवाल, चंद्रभूषण चंद, भीम पासवान, वीरबहादुर विश्वकर्मा, ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुशील रजक ने किया तथा पार्टी की गायक कलाकार सरोज त्यागी ने पार्टी के गीतो को प्रस्तुत कर समा बांधा। इनके गीतो को सुनकर उपस्थित जन द्वारा सराहा गया।



