Breaking News

जुमले वाले दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देंगे, किसी को रोजगार नहीं मिला: भूपेश बघेल

देवरिया । जब जुबान लड़खड़ाने लगे तो समझिए कि भाजपा सभी राज्यों में चुनाव हार रही है। उक्त बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवरिया जिले के बरहज विधानसभा में श्री अनंत इंटर कॉलेज सतराव में जनसभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महाऋषि देवराहा बाबा की भूमि, बाबा राघव दास ने की थी पवारी आश्रम की शुरुआत, राम प्रसाद बिस्मिल के स्मारक है, ऐसी धरती को नमन करता हूं और यहां के लोगों को प्रणाम करता हूं।

बरहज विधानसभा क्षेत्र की पहचान हो गई है जहां से गड्ढे शुरू होते हैं समझिए बरहज क्षेत्र में प्रवेश हो गया। जो कुछ था वह भी लोगों से छीन लिया है, ऐसी सरकार भाजपा सरकार है। भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए 2022 का समय दिया था लेकिन अभी तक किसानों की आय दोगनी नहीं हो पाई। यह लोग जुमले वाले दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देंगे, किसी को रोजगार नहीं मिला। जो मिला वह भी छीन लिया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि 10 मार्च को योगी जी सीधे अपने आश्रम में चले जाएंगे और प्रदेश के सारे साड़ को वहीं भेज दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के कारण गांव के लोग जाग जाकर अपने खेत की रक्षा कर रहे हैं।अगर इन्हें नहीं रोका गया तो रात भर जग कर अपने गांव को बचाना होगा। भाजपा का खेल है कि एक दूसरे को लडाओ, परीक्षाओं के पेपर लीक होते हैं, यह योगी सरकार की देन है। रेलवे की भर्ती 3 साल के बाद हुई। लेकिन प्रयागराज में आंदोलन हुआ तो छात्रों को पीटा गया। हमने अगर छत्तीसगढ़ में ढाई लाख नौकरी दी है जहां की आबादी ढाई करोड़ तो यूपी में कम से कम 20 लाख नौकरी अगर शासन में कांग्रेस आती है तो वह देगी यह वादा हमारी प्रियंका गांधी ने किया है।

उन्होंने कहा कि योगी जी गर्मी निकालने की बात करते हैं तो अखिलेश चर्बी उतारने की बात करते हैं लेकिन कांग्रेस सर्व समाज की बात करती है। इस दौरान उन्होंने बरहज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राम जी गिरी को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान राजेश तिवारी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे जिनमें धर्मेंद्र कुमार पांडे ,मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी, भरत मणि उपस्थित थे।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button