International

ब्राजील में भूस्खलन, बाढ़ से 204 की मौत

ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में एक सप्ताह पहले हुई मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 204 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, बचावकर्मी भूस्खलन की चपेट में आए पीड़ितों की तलाश में कीचड़ और मलबे की खुदाई का काम निरंतर कर रहे हैं, लेकिन अभी भी कम से कम 51 लोग लापता हैं।रियो डी जनेरियो राज्य के अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र में तूफान के कारण बुधवार को खोज और बचाव के प्रयासों को रोक दिया गया था।उल्लेखनीय है कि रियो डी जनेरियो से 68 किलाेमीटी दूर स्थित शहर पेट्रोपोलिस में 15 फरवरी को भारी बारिश हुई, जिसके बाद 50 से अधिक भूस्खलन हुए और बाढ़ आई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button