
वैश्य समाज अपनी पहचान बनाने के लिये करेगा वोट
भलुअनी, देवरिया। स्थानीय उपनगर में वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने वैश्य समाज के पहचान बनाने के लिए, वैश्य समाज की एकता,अखंडता और एकजुटता के लिए वैश्य प्रत्याशी को जिताने की अपील की। विधानसभा चुनाव में देवरिया जनपद में सभी दलों ने वैश्य समाज को धोखा दिया है। वैश्य समाज का वोट लेकर सभी राजनैतिक पार्टियाँ अपना भविष्य बनाने का कार्य कर रही है मगर जब चुनावों में वैश्य समाज के लोगो को टिकट देने की बात आती है तो उसे दरकिनार कर दिया जाता है। वैश्य समाज के लोगो का आर्थिक शोषण कर सभी कुछ राजनैतिक दल अपना उल्लू सीधा कर रहे है। आज समय की मांग है वैश्य समाज एकजुट होकर वैश्य प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाने का कार्य करेगा। उक्त बातें मंगलवार की शाम को वैश्य समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उपनगर में वैश्य समाज के लोगो से मिलकर कही।
इस दौरान प्रदीप जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार सभा समाजवादी पार्टी ने कहा कि देवरिया जनपद में किसी भी राजनैतिक पार्टी ने वैश्य समाज के किसी भी सदस्य को अपना प्रत्याशी नही बनाया मगर बरहज विधानसभा से मुरली मनोहर जायसवाल को सपा प्रत्याशी घोषित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैश्य समाज को इज्ज़त देने का कार्य किया है। बीएचयू के पूर्व अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी पिछडा मोर्चा के प्रदेश सचिव अजय साहू ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़े एवं वैश्य समाज के हित में कार्य करती रही है। वैश्य समाज का भला समाजवादी पार्टी में है। व्यापार सभा के प्रदेश सचिव विजय जायसवाल ने कहा कि बरहज विधानसभा की जनता मुरली मनोहर को भारी मतो से जिता कर वैश्य समाज का नाम रौशन करने जा रही है। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव मनीष गुप्ता ने कहा कि मद्धेशिया वैश्य समाज के लोग अबकी बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाकर मद्धेशिय वैश्य समाज का नाम रौशन करेगे। इस दौरान दुर्गेश गुप्ता, अक्षय गुप्ता, संतोष मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, श्रीराम गुप्ता, पियुष गुप्ता, शिवम जायसवाल, भीमसेन मद्धेशिया, मुन्ना मद्धेशिया सहित वैश्य समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।



