Breaking News

पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने किया सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क

भटनी, देवरिया। पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा रामपुर कारखाना के नगर पंचायत भटनी बाजार में सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक गजाला लारी के पक्ष में जनसंपर्क कर युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं से घर घर जाकर वोट मांगा । पूर्व चेयरमैन ने जनसंपर्क कर लोगों से अपील किया कि 3 मार्च को सपा के पक्ष में पूर्ण बहुमत से नगर पंचायत की जनता वोट करें ताकि नगर के विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़े ।

जनसपर्क के दौरान स्थानीय दुकानदार और भारी संख्या में जनसैलाब देखने को मिला । इस दौरान युवाओ में जोश देखने को मिला । जनसंपर्क कार्यक्रम नगर के छोटी गंडक पुल से होते हुए दुर्गा मंदिर, गांधी चौक, विकास चौक होते हुए 116 नं ढाले तक हुआ। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता नगर पंचायत भटनी,अजय कुमार यादव जिला पंचायत प्रतिनिधि, सुरेश गुप्ता, अमन यादव, शुभम वर्मा, राहुल यादव केवड़ा, नागेंद्र यादव, विवेकरंजन, भोला लारी,सतेंदर गुप्ता, मनोज कुमार यादव पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष, अमित वर्मा, कुंवर हरिकेश यादव,मेराज अंसारी, संग्राम यादव, गायक विशु सिंह अकेला प्रदेश सचिव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, समाजवादी सचिन यादव ,आदि समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button