
देवरिया का लाल आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद
देवरिया । मदनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जो प्रथम राष्ट्रीय रायफल्स (फर्स्ट आरआर) के जवान संतोष की शनिवार को श्रीनगर के सोपिया में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए। मदनपुर थाना क्षेत्र के टड़वां गांव के रहने वाले संतोष यादव जो प्रथम राष्ट्रीय रायफल्स (फर्स्ट आरआर) के जवान थे। शनिवार को श्रीनगर के सोपिया में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए। इसकी सूचना सेना में ही तैनात जवान ने संतोष के छोटे भाई मनोज यादव को दी। उन्होंने घटना की सूचना पिता को दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।(हि.स.)
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए जनपद देवरिया निवासी श्री संतोष यादव जी के शौर्य एवं वीरता को कोटि-कोटि नमन!
माँ भारती की सेवा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध उनका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
जय हिंद!
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) February 19, 2022



