
17 वर्षीय स्कूली छात्रा लावण्या को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
पीपीगंज : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा ईसाई मिशनरी की प्रताड़ना से आत्महत्या को विवश हुई 17 वर्षीय स्कूली छात्रा लावण्या को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पीपीगंज चौराहे पर स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु अग्रहरी ने कहा की तमिलनाडु के तंजावुर में मतांतरण के दवाब में लावण्या के लिए न्याय की मांग को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी समेत विरोध कर रहे 36 कार्यकर्ताओं को न सिर्फ गिरफ्तार किया गया, बल्कि उनके साथ बदसलूकी भी किया गई।सभी को 14 दिन तक न्यायनिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
तमिलनाडु सरकार लावण्या को आत्महत्या के मामले को दबाने में जुटी है लेकिन अभाविप लावण्या को न्याय मिलने तक संघर्ष को प्रतिबद्ध है। जिला संयोजक अंकुर पांडेय ने कहा कि डीएमके सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। जिसमें मुख्य रूप से प्रांत कार्य समिति सदस्य मुर्तुजा हुसैन, राम आशीष निषाद, नगर सह मंत्री अनन्य प्रताप मल्ल, अभिषेक सहानी, निलेश ब्रम्हचारी, गुलशन रावत, अजय चौधरी, कौशलेंद्र त्रिपाठी, चंदन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



