
18 को पीपीगंज बाजार बन्द रखने का निर्णय
पीपीगंज, गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज के व्यापारी के ऊपर हुए प्राणघातक हमले अभी तक कोई कोई गिरफ्तारी नही हुई है और व्यापार मंडल द्वारा दिया गया 48 घंटे का समय बीत भी गया इससे से व्यापारी वर्ग में रोष उत्पन है और सभी लोगो द्वारा सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया गया है की कल 18 तारीख को पूरा बाजार बन्द करके शांति पूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
यह निर्णय व्यापार मंडल के अध्यक्ष के सी वर्मा , महामंत्री गंजू वर्मा , डा विमल कुमार जायसवाल, सुनील वैश्य , पंकज जायसवाल , प्रमोद वर्मा , अजीत अग्रहरी , राजू मद्धेशिया ,अरविंद अग्रहरी , नगर के सभासद गण सहित सैकड़ों में उपस्थित व्यापारी , सामान्य जन व प्रबुद्ध वर्ग लोगो की सहमति में लिया गया ।



