
मतदान करने को प्रेरित करने के लिये भटनी में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
भटनी, देवरिया। जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत बुधवार को ऐशमाउंट द चिल्ड्रन एकेडमी खोरीबारी के छात्रों ने रामपुर,भटनी में मतदाता जागरूकता हेतु रैली, हस्ताक्षर अभियान एवं डोर टू डोर सर्वे करके लोगों को आगामी 3 मार्च को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक धीरेन्द्र प्रकाश राय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बिना किसी भय और प्रलोभन के मतदान करे। उन्होंने विशेषकर महिलाओ एवं बुजुर्गों से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की।

इस जागरूकता अभियान कार्यक्रम में छठी कक्षा से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में सिद्धार्थ, कृष्णा, नंदिनी, शिवांगी, जावेद, अवनीत, आयुषी, तबस्सुम, कृष, आदर्श, अर्पिता, सबा, शाहिद, सर्वेश, मरजीना, रौनक, प्रतीक, विनय, संस्कृति, रुबीना, प्रशांत, प्रियांशु, प्रिया, गायत्री शामिल थे।कार्यक्रम का संयोजन प्राचार्य पूनम मिश्रा के मार्गदर्शन में अंकित सिंह, उप प्राचार्य रजनीश मल्ल एवं कार्यक्रम समन्वयक शारदेंदु मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में एन के मिश्रा, अखिलेश पाठक, प्रवीण, परवेज, कविता, रीना और दीपिका समेत समस्त विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक सम्मलित रहे।



