
सपा प्रत्याशी ने किया कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
भटनी, देवरिया । समाजवादी पार्टी ने अपना सेक्टर प्रभारी व बूथ करो मजबूत कार्यक्रम के तहत रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के भटनी नगर के 115नं गेट स्थित आराधना मैरिज हाल में सेक्टर प्रभारी व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं रामपुर कारखाना से प्रत्याशी गजाला लारी रही। इस दौरान पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को सपा शासन काल की नीतियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भटनी के 115नं गेट के पास चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी पूर्व विधायक ने किया। पूर्व विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता को बताये व साईकिल निशान पर मुहर लगाने की अपील करे।
उद्घाटन समारोह में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने वर्तमान शासन में हो रहे अत्याचार, शोषण, उत्पीड़न, मंहगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की विफलता के बारे में बताया । इस मौके पर पूर्व सांसद सलेमपुर रमाशंकर विद्यार्थी राजभर ने कहा कि पांच किलो राशन पर बड़ा गुमान बा और खेतो में चरत सांड बा, सखी सैयां तो खूब ही कमात हैं, महंगाई डायन खाए जात है” ऐसा गीत है जो भारत के न केवल वर्तमान बल्कि भूत और भविष्य के समय पर भी सटीक बैठता है ।इस दौरान आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष अफरोज खान ने पूर्व विधायक गजाला लारी को अपने दल बल के साथ समर्थन दिया। पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार किसी की भलाई नहीं चाहती है, सपा शासन काल में किए गए भटनी में विकास कार्यो ने सभी को चौंका दिया, पुनः भटनी नगर के सर्वांगीण विकास हेतु जनता जनार्दन अपना मत गजाला लारी को पूर्ण बहुमत के साथ देगी।
तत्पश्चात समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 115नं, गेट से जनसंपर्क करते हुए नकहनी चौराहा होते हुए जंगली जलापा दुर्गा मन्दिर, गांधी चौक में महिलाओं से मिलकर अपना वोट मांगा । ठाकुर जी की कुटी होते हुए विकास रोड़ हरिकीर्तन मुहल्ला, विकास चौक 116नं गेट तक जनसंपर्क किया और लोगों को समाजवादी पार्टी की योजनाओं को बताया। सपा नेता अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि मैं अनुसूचित जाति से आता हूं इस लिए हमारे जाति के लोग सपा को वोट देंगे। इस दौरान समाजवादी छत्रसभा के राष्टीय महासचिव पंकज चौरसिया,श्याम बहादुर भारती जिला सचिव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामाशंकर यादव अशोक प्रधान भरहे चौरा, शुभम वर्मा,तुंगनाथ यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मदेव यादव, डब्बू यादव, अमित वर्मा सपा नगर अध्यक्ष संगठन, अमन यादव,राजू मद्धेशिया,राहुल यादव,मंजर लारी, हरिकेश यादव,मुकेश मद्धेशिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दयाशंकर यादव,आदि समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने किया ।



