
व्यापार मण्डल की बैठक में बाजार बंद की चेतावनी
पीपीगंज, गोरखपुर।नगर पंचायत पीपीगंज में बीते शुक्रवार को नगर के व्यापारी व व्यापार मण्डल के प्रमुख सदस्य कमलेश अग्रहरी पर हुए प्राणघातक हमले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नही हुई। इस संदर्भ में एक आज बैठक हुई , जिसमे क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह भी शामिल हुए और आपस में मंत्रणा के बाद सर्व सम्मति से यह तय हुआ अगर पीपीगंज पुलिस अपराधियों को 48 घण्टे में गिरफ्तारी नही किया तो पूरा बाजार बन्द किया जायेगा। मीटिंग में अध्यक्ष के सी वर्मा,महामंत्री गंजू वर्मा,डा विमल कुमार जायसवाल,ठाकुर वर्मा,गणेश मद्धेशिया,शनि जायसवाल,कमलेश वर्मा,प्रमोद गोयल,अनिल कुमार,संतोष गुप्ता,जावेद,दीपक सराफ,अरविंद अग्रहरी,लाली,पुजारी वर्मा,अजय उर्फ नाटे, बंटी जायसवाल,बृजेश अग्रहरी, जैक्शन सोनकर सहित नगर के गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।



