Breaking News

पिता की पिटाई से नाराज युवक ने घर चढ़कर की मारपीट,तीन घायल

गोरखपुर : पीपीगंज में रविवार की शाम करीब चार बजे हुई मारपीट में एक पक्ष के घायल व्यक्ति के परिवारीजनों ने दूसरे पक्ष के आरोपी के घर पर घायल बुजुर्ग का पुत्र चार लोगों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर जमकर मारपीट किया, जिसमें महिला-बच्चे समेत कुल तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इस दौरान घटना का वीडियो पीड़ित पक्ष ने बनाकर वायरल कर दिया और तीनों घायल थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

रविवार की शाम करीब चार बजे पुरानी रंजिश को लेकर पीपीगंज के भैयाराम निवासी हीरा यादव गोलीगंज स्थित एक आयुर्वेदिक अस्पताल पर दवा लेने आए थे, आरोप है कि इसी बीच गोलीगंज निवासी रामअचल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था, घायल हीरा यादव ने थाने पहुंचकर इसकी सूचना भी दी थी,जिसके बाद पुलिस ने हीरा यादव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। आरोप है कि इसी दौरान हीरा यादव का पुत्र अपने चार अन्य साथियों के साथ शाम करीब छह बजे लाठी डंडों से लैस होकर रामअचल के मकान पर चढ़ गया और जमकर मारपीट करते हुए तांडव मचाया इसी दौरान रामअचल के पुत्र सूर्यभान गौड़ 24 वर्ष, सूर्यभान का भांजा रवि 10 वर्ष एवं रामअचल की पुत्री क्रांति देवी 41 वर्ष बुरी तरह घायल हो गई। मारपीट का वीडियो रामअचल के परिवारीजनों ने बनाकर वायरल कर दिया।

Related Articles

Back to top button