
सड़क दुर्घटना में घायल भोला वर्मा की हालत गंभीर
शरद गुप्ता
पीपीगंज,गोरखपुर।बीते शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल भोला वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। सर में लगी गभीर चोट के इलाज में उनकी परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण दिक्कत हो रही है। विदित हो नगर पंचायत पीपीगंज प्रभा हाल के तिराहे पर भोला वर्मा पुत्र लालजी वर्मा उम्र 20 वर्षीय निवासी नगर पंचायत पीपीगंज वार्ड नंबर 7 जो सड़क के किनारे से शादी समारोह में जा रहे थे,अचानक तेज रफ्तार बोलेरो ने उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दिया था ।
पीपीगंज पुलिस व स्थानीय लोगों ने तत्काल जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए ले गए जहां पर उसकी हालत नाजुक होने की दशा में डॉक्टरों ने उसे तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखकर वहा पर उपस्थित व्यापारी वर्ग सुनील वैश्य के पहल पर लोगो ने नकद के रूप में आर्थिक मदद किया और तान्या हॉस्पिटल के संचालक राजू मद्धेशिया द्वारा दो यूनिट खून की व्यवस्था किया गया।समाजसेवी व रक्तदानी अजीत अग्रहरी द्वारा घायल युवक देर रात मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसकी हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही है और वह घर में अपने माता-पिता का इकलौता संतान है और परिवार आर्थिक रूप से विपन्न है।



