
आचार संहिता उल्लंघन में पुलिस ने किया बसपा प्रत्याशी सहित 500 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
रूद्रपुर, देवरिया। कार्यकारी मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार चौबे (खण्ड शिक्षा अधिकारी) बैतालपुर उड़न दस्ता टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे तभी सूचना प्राप्त हुआ कि विधानसभा प्रत्याशी सुरेश तिवारी द्वारा अपने 500 से अधिक समर्थकों द्वारा 25 चार पहिया वाहन एवं 150 मोटरसाइकिल के साथ जुलुस निकाला गया है, जिसपर उड़न दस्ता टीम व प्रभारी निरीक्षक रूद्रपुर अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच कर प्रत्याशी से जुलुस निकाले जाने के संबन्ध में अनुमति पत्र मांगे जाने पर उनके द्वारा अनुमति नहीं दिखाया गया। जिसके संबन्ध में नवनीत कुमार चौबे (खण्ड शिक्षा अधिकारी) बैतालपुर जनपद देवरिया उड़न दस्ता टीम की तहरीर के आधार पर आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के संबन्ध में थाना रूद्रपुर पर मु0अ0सं0-56/2022 धारा-188,171एच,269 भादंसं व 51बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत विधानसभा प्रत्याशी सुरेश तिवारी एवं 500 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



