Breaking News

सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य को किया गया छह माह के लिऐ जिला बदर

पीपीगंज,गोरखपुर। जिलाधिकारी गोरखपुरऔर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज पीपीगंज पुलिस द्वारा जिला बदर की कारवाई की गई । विदित हो वार्ड न चार पीपीगंज के निवासी अखिलेश यादव उर्फ भोला यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य को उनके ऊपर दर्ज मुकदमे के आधार पर छह माह के लिऐ जिला बदर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष पीपीगंज दुर्गेश सिंह द्वारा पूरे वार्ड नं चार में डुगडुगी बजाकर व मुनादी कराया गया की भोला यादव इस छ महीने के दौरान अगर दिखाई दे तो तुरंत पीपीगंज पुलिस को सूचित करे।

Related Articles

Back to top button