
मानदेय न मिलने से खफा संविदाकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
दुद्धी, सोनभद्र – मानदेय नही मिलने से नाराज संविदा विद्युत कर्मचारियों ने गुरुवार से कार्य बहिष्कार पर चले गए।संविदा विद्युत कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार करने से बिजली फाल्ट दुरुस्त कराने के लिए लोग परेशान रहे हैं और दिन भर संविदा कर्मचारियों से गांव गांव में हुए छोटी छोटी फाल्ट दुरुस्त करने के लिए फोन करते रहे लेकिन विद्युत संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का हवाला देते रहे।
उत्तर प्रदेश संविदा विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भोला सिंह कुशवाहा ने बताया कि मानदेय नही मिलने की सूचना सम्बंधित अधिकारियों को पहले ही दी गई थी लेकिन अधिकारियों ने संज्ञान नही लिया।इसलिए मजबूर होकर संविदा विद्युत कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया।क्योंकि 2 माह से मानदेय नही मिलने के कारण विद्युत कर्मचारी परेशान हैं और उनका गृहस्थी भी नही चल पा रही हैं और न ही आवश्यक कार्य हो पा रही हैं।
बाजार के दुकानदार उधार देना भी बन्द कर दिए हैं इसलिए विद्युत कर्मचारी भुखमरी के कगार पर आ गए हैं।उन्होंने बताया कि सोनभद्र जिले के सभी संविदा विद्युत कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर हैं।उन्होंने बताया कि संविदा विद्युत कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार तब तक जारी रहेगा जब तक विद्युत कर्मचारियों का मानदेय जारी नही कर दिया जाता। इस दौरान अहमद अली,गंगा,जगतनारायण, शिवप्रसाद, कृष्ण कुमार,रामस्वरूप, विनोद, पम्पू, वसीम सहित अन्य मौजूद रहे।



