Breaking News

देवरिया – वृद्ध और युवक का शव मिला

देवरिया । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक वृद्ध और एक युवक का शव आज मिला । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है । सदर कोतवाली क्षेत्र के राघवनगर मोहल्ले के रहने वाले रेहान (18) पुत्र मंजूर अली का शव जिला चिकित्सालय के समीप संदिग्ध परिस्थिति में मिला। युवक के एक हाथ कुत्ते नोंच लिए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों का बुरा हाल हो गया। दूसरी तरफ, बनकटा थाना क्षेत्र के भटही के रहने वाले फूल मोहम्मद (46) पुत्र मुसाहिब बाइक से कहीं जा रहें थे। टीकमपार के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। जिससे मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (हि .स.)

Related Articles

Back to top button