
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है और उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। बीते 27 दिनों से मशहूर सिंगर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां पिछले दिनों उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया गया था । बता दें, कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती दाखिल करवाया गया था। इन दिनों लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार लता जी की सेहत का ख्याल रख रहे हैं। ऐसे में जब एक बार फिर से सिंगर की सेहत बिगड़ी तो उन्होंने तुरंत डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया। डॉक्टर्स की एक टीम 24 घंटे उनके इलाज के लिए अस्पताल में मौजूद है।
प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ गई, उनकी हालत गंभीर है। वह वेंटिलेटर पर हैं। वह अभी भी आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी: डॉ. प्रतीत समदानी, ब्रीच कैंडी अस्पताल
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/TdidtBcbQV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2022



