लीमा : पेरू के नाज़का रेगिस्तान में पर्यटकों को लेकर जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई है।आरपीपी न्यूज चैनल के मुताबिक दुर्घटना के समय विमान पर्यटकों को नाज़का लाइन्स दिखाने के लिए लेकर जा रहा था। नाज़का लाइन्स दुनियाभर में विशाल भू-आकृति के लिए मशहूर है, जिसे एक जेट से सबसे अच्छे तरीके से देखा जा सकता है।दुर्घटनाग्रस्त विमान में नीदरलैंड और चिली के नागरिक सवार थे। अभी तक हादसे की वजहों का पता नहीं चल पाया है।(वार्ता/स्पूतनिक)



