Breaking News

समाजवादी नेत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने थामा भाजपा का दामन

सलेमपुर , देवरिया। सलेमपुर विधानसभा और देवरिया जनपद की कभी भाजपा की फायर ब्रांड रही नेता विजयलक्ष्मी गौतम ने समाजवादी पार्टी को त्याग कर पुनः भाजपा में शामिल हो गई। उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एवं सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
2017 वी विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर विजयलक्ष्मी सपा में शामिल हो गई थी। समाजवादी पार्टी ने सलेमपुर विधानसभा चुनाव में उनको टिकट भी दिया था। भाजपा में शामिल होते ही कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई दी । बधाई देने वालो में सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, देवरिया सदर सांसद रमापतिराम त्रिपाठी, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष देवरिया अन्तर्यामी सिंह, तेजबहादुर पाल, अंबिकेश तिवारी, सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button