
प्रधानमंत्री के मन की बात सुन प्रभावित हुए युवा
दुद्धी,सोनभद्र– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में नव्या वर्मा के पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने आजादी के 100 वर्ष बाद 2047 में भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनने की बात लिखी है। इस पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा कि देश 2047 में नही आज ही भ्रष्टाचार मुक्त हो सकता है। बशर्ते कि भारत का प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करना सीख जाए।रही भ्रष्टाचार की बात तो वह दीमक की तरह देश को चाट रहा है। इससे निकलने का सिर्फ एक ही माध्यम है कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन सत्यनिष्ठा से करें।
इसी तरह चेन्नई से आए इब्राहिम के पत्र का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2047 में देश रक्षा के क्षेत्र में मजबूत हो जाये। इस पर भी उन्होंने कहा कि देश को मजबूती हम सभी लोग देँगे। साथ ही मानवमात्र जीवो के प्रति करूणा की भावना रखें ।स्वच्छता अभियान के बारे में भी उन्होंने चर्चा देशवासियों से किया। इस दौरान डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि, क्षेत्रीय मन्त्री एसटी मोर्चा राजेश भुइयाँ,भोलू जायसवाल,बनारसी शाह,बुथ प्रभारी राहुल गुप्ता, अजय गुप्ता, नीरज शर्मा,सुजीत अग्रहरि, राकेश केशरी, संगम गुप्ता, मनोज तिवारी,प्रदीप शर्मा, धनञ्जय रावत ,भानु प्रताप सिंह, त्रिदेव अग्रहरि समेत दर्जनों युवा प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुन प्रभावित हुए।



