Breaking News

ट्रक से कुचलकर दो दर्जन भेड़ों की गई जान

प्रयागराज । कोरांव थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के पास रविवार सुबह बालू से लोड ट्रक से कुचलकर दो दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि एक बेकाबू ट्रक से कुचलकर दो दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। भेड़ पालक से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दूसरी तरफ भेड़ चरवाहा समाज में ट्रक चालक की अनदेखी से काफी आक्रोश व्याप्त है। चरवाहा समाज के लोगों की मांग है कि पीड़ित चरवाहा परिवार को मुआवजा दिया जाए।

Related Articles

Back to top button