Breaking News

व्यापार मंडल एवं धार्मिक संगठनों ने दिवंगत कलाकार प्रदीप को दी श्रद्धांजलि

दुद्धी, सोनभद्र– श्रीरामलीला मंच के वरिष्ठ कलाकार के असामयिक निधन से मर्माहत व्यापार मंडल समेत विभिन्न धार्मिक संगठनों ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।संकट मोचन मंदिर चौक पर व्यापार मंडल की तरफ से आयोजित शोकसभा को संबोधित करते हुए जेबीएस के अध्यक्ष कन्हैया लाल आढ़ती ने कहा कि हम सबने अपने बीच के एक जीवंत कलाकार को खो दिया है। वो हमारे बीच नही रहे लेकिन उनकी कला व आदर्श हमेशा बने रहेंगे। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि अपनी कला के बूते बिरले लोग ही समाज में अपनी पहचान स्थापित कर पाते हैं।प्रदीप जी के पिता बिहारी लाल भी एक महान कलाकार थे।प्रदीप जी का हम सब के बीच से जाना अपूर्णीय क्षति है।

चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने भी उनकी कला एवं सामाजिक कृत्यों का बखान करते हुए,इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। रामलीला नाट्यकला के मैनेजर कमलेश सिंह कमल ने अपने वरिष्ठ साथी के खोने का दर्द बयां करते हुए कहा कि समाज की इस अपूर्णीय क्षति की भरपाई नही की जा सकती।व्यापार मंडल अध्यक्ष अछैबर नाथ ने कहा कि सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर रुचि लेने वाले प्रदीप जी अपनी कला व व्यवहार के रूप में हमेशा जाने जायेंगे।अन्य वक्ताओं ने भी उनके कृतत्व पर प्रकाश डालते हुए, भावभीनी श्रद्धांजलि दी।संचालन रामलीला कमेटी के महामंत्री आलोक कुमार अग्रहरि ने किया।इस मौके पर जेबीएस महामंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता,दिनेश आढती, लल्लन कसेरा,धीरज जायसवाल सभासद, प्रेमचंद मिश्रा, पवन सिंह, डॉ दिलीप जायसवाल, शिवकुमार, अशोक जायसवाल, राजेश्वर आढ़ती, अन्तु प्रसाद,रिंकू समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button