Entertainment

सारा अली खान ने इब्राहिम के साथ कश्मीर में लिया बर्फबारी का मजा

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर अपने भाई इब्राहिम के साथ तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बर्फबारी का मजा लेती नजर आ रही हैं।सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटो शेयर करती हैं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनके भाई इब्राहिम के साथ उनके कुछ दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। सभी कश्मीर में बर्फबारी का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं।सारा ने फोटोज को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, ‘घर वहां है, जहां भाई है।” भाई बहन की इस केमिस्ट्री को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स एवं लाइक्स कर रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button