Breaking News

मैरिज हाउस में शादी के दौरान दुल्हन के गहने चोरी

गोरखपुर : सहारा स्टेट के मैरिज हाउस में शादी के दौरान दुल्हन के गहने चोरी हो गए। गहनों की कीमत करीब 10 लाख बताई गई। बरात जौनपुर से आई थी। खोराबार पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, गगहा के रियाव गांव निवासी गुड्डू शाही व उनके भाई धीरेंद्र कुमार शाही खोराबार के सिकटौर में मकान बनवाकर रहते हैं। वह बैंकॉक से कमाकर आए हैं। धीरेंद्र की बेटी की बुधवार रात शादी थी। शादी के लिए सहारा स्टेट का मैरिज हाउस बुक था। पूरा परिवार समारोह में गया हुआ था।

जौनपुर से बरात भी आ गयी थी। जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था और परिजन फोटो खिंचवा रहे थे। इस दौरान मैरिज हाउस के कमरे में रखा दुल्हन का डाल वाला गहना चोरी हो गया। गुड्डू शाही ने बताया कि गहनों की कीमत करीब 10 लाख थी। चोरी के बाद डायल 112 व स्थानीय थाने को सूचना दी गई। पुलिस की जांच के बाद किसी तरह शादी संपन्न हुआ। गुरुवार सुबह धीरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। खोराबार इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शादी में दुल्हन के गहने चोरी हुए हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button