Breaking News

भलुअनी थाना परिसर में धुमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

थानाध्यक्ष ने दिलाई कर्तव्य और निष्ठा की शपथ

भलुअनी, देवरिया। स्थानीय थाना परिसर में देश के सम्मान और गर्व का प्रतीक आजादी का 73 वां गणतंत्र दिवस धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने झंडारोहण किया । पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी देने के साथ राष्ट्र गान गाया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना को पढकर सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई।

भटनी में धुमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

भटनी, देवरिया । स्थानीय भटनी थाना एवं जीआरपी रेलवे व आरपीएफ रेलवे पुलिस ने थाना परिसर में सम्मान और गर्व के साथ आजादी का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भटनी थाना परिसर में पुलिस के जवानों ने झंडारोहण किया और सलामी देने के साथ ही तिरंगे को लहराते देख सभी ने राष्ट्र गान गाया । तिरंगा को लहराते देख गर्व की अनुभूति से सभी पुलिस कर्मियों का सीना चौड़ा होता रहा। बुधवार को सुबह थाना भटनी, रेलवे जीआरपी व आरपीएफ के पुलिसकर्मियों के साथ पूरे सम्मान और गर्व के साथ तिरंगा फहराया गया।

भारत इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत को आजादी दिलाने के लिए अपनी जान गंवाने वाले वीर सपूतों की याद में 26 जनवरी के दिन हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखता है। इस दौरान लोगो ने देशभक्ति से भरे कोट्स, मैसेज व शायरी के साथ सभी को शुभकामनाएं व बधाई दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष गोपाल पांडेय, जीआरपी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू,आरपीएफ थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

शांडिल्य मिशन स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

भलुअनी, देवरिया । भलुअनी क्षेत्र के कस्बा स्थित शांडिल्य मिशन स्कूल में 73 वां गणतंत्र दिवस कोरोना प्रोटोकॉल के अंतर्गत धूम धाम से मनाया गया । विद्यालय प्रबन्धक पवन सिंह ने झण्डारोहण किया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ। शहीद वीरों के नारे से वातावरण गुंज गया। झंडा रोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरम्भ मुख्यअतिथि एसआई ओपी सिंह ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ओपी सिंह ने कहा की आज देश आजाद है लेकिन विकासशील देश की श्रेणी में है।हम सभी को मेहनत कर भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाना होगा।

विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत देशभक्ति गीत व नाटक की मनोहारी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि एसआई ओ पी सिंह के द्वारा बच्चो में इनाम वितरण किया गया। इनाम पाकर बच्चों के चेहरे खिले दिखे। विद्यालय के प्रबंधक पवन सिंह ने आये हुए अतिथियों का बैच लगा कर सम्मान किया और आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुरेश पाण्डेय, संजय मिश्रा, इंद्रसेन सिंह,विकास गोंड,अतुल मिश्रा, योगेश गोंड,गीता सिंह,पूजा पाण्डेय,अन्नु पाठक,मंशा वर्मा,पूजा भारती, दीपमाला विश्वकर्मा, रानी सिंह, प्रीति मद्धेशिया, कांस्टेबल दीपक मौर्या,अंकित यादव,मनोज चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।संचालन माधुरी शुक्ला ने किया।

Related Articles

Back to top button