Breaking News

नगर के दो संभ्रांतजनों की अचानक मौत से शोक की लहर

दुद्धी, सोनभद्र– गुरुवार को नगर में एक अधिवक्ता समेत दो संभ्रांतजनों की अचानक मौत से शोक की लहर दौड़ गयी। गुरुवार की प्रातः करीब साढ़े दस बजे घर से तैयार होकर कचहरी के लिए निकल रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश शर्मा 62 वर्ष की अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गयी।

अभी लोग इस घटना से हतप्रभ ही थे कि करीब साढ़े बारह बजे श्री रामलीला नाट्यमंच के वरिष्ठ कलाकार प्रदीप कुमार पुत्र स्व. बिहारी लाल 63 वर्ष भी घर में कुर्सी पर बैठे बैठे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन आनन फानन में उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ विनोद कुमार ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।उनकी मौत की खबर सुनते ही परिजन समेत पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Back to top button