Breaking News

वार्ड नं 9 में लगा गंदगी का अंबार,बार बार कहने पर नहीं हो रही सफाई -गणेश

पीपीगंज,गोरखपुर।नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड न ९ के सभासद गणेश कुमार मद्धेशिया ने आज अपने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल कर के दिखाया गया है उनके वार्ड में नगर पंचायत के द्वारा साफ सफाई नहीं हो रही है जिससे पूरे वार्ड में गन्दगी का भरमार हो गया है और वायरल वीडियो में कन्या जूनियर हाई स्कूल के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है जिस कारण आस पास संकामक बीमारी फैलने की पूरी आशंका बनी हुई है। गणेश मद्धेशिया का कहना है कि बार बार कहने पर भी सफाई नहीं हो रही है इस कारण कूड़े के ढेर से निकलने वाली दुर्गन्ध से आस पास के लोग परेशान है।

Related Articles

Back to top button