Breaking News

जीआरपी ने किया भटनी रेलवे स्टेशन पर सघन जांच

भटनी देवरिया । सोमवार को रेलवे स्टेशन भटनी जक्शन पर पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी रेलवे अनुभाग गोरखपुर के आदेश के तहत स्टेशन पर जीआरपी एवं आरपीएफ फोर्स के साथ प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग हाल, यार्ड एवं आने जाने वाली ट्रेनों की आगामी राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को दृष्टिगत रखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वस्तु व संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री नही मिला। इस दौरान थानाध्यक्ष जीआरपी कृष्ण कुमार साहू, आरपीएफ थानाध्यक्ष प्रदीप, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पांडेय व आरपीएफ के पुलिस मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button