Breaking News

उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर चुनेगी -पंकज चौरसिया

भटनी ,देवरिया। । समाजवादी पार्टी के छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव पंकज चौरसिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि बीजेपी सरकार में शोषितों वंचितों को सताया और अपमानित किया जा रहा है। निजीकरण से गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। सरकारी सम्पत्तियाँ बेची जा हैं। निविदा कर्मचारियों को तनख्वाह भी नहीं दिया जा रहा है। व्यापार उद्योग धंधे चौपट हैं। महंगाई व भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग परेशान है। युवा निराश और कुंठा का शिकार हो गया है। युवाओ को नौकरी से दूर रखने और आरक्षण समाप्त किए जाने की साजिशें हो रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में इस प्रदेश का उत्थान होना सुनिश्चित है।

पंकज ने कहा की अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनने के तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना शुरू हो जाएगी। इस गणना के आधार पर सभी समाजों की राजनैतिक भागीदारी तय हो सकेगी। समाजवादी सरकार में पुरानी पेंशन जारी की जाएगी। समय से नौकरी में पदोन्नति के भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर परीक्षा में फेल हुए है, उनके संकल्प पत्र में जितने वादे किए गए सब झूठे हैं। न लैपटाप बंटे, न किसान की आय दुगनी हुई, युवाओं को नौकरियां नही मिली और महिलाएं भी सुरक्षित नही रहीं। ध्वस्त कानून व्यवस्था में छेड़खानी से परेशान कई छात्राओं ने पढ़ाई छोड़ दी तो कुछ ने आत्महत्या तक कर ली। पंकज चौरसिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में लोकतंत्र का भी फाइनल होगा।इसलिए उत्तर प्रदेश की महान जनता ने भी अपना विकल्प अखिलेश यादव रूप में तलाश लिया है।

Related Articles

Back to top button