
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई
देवरिया । भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक सोमवार को औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर हुयी।बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाप्रभारी भाजपा सुनील गुप्ता ने कहा कि चुनाव को देखते हुये पार्टी ने तय किया है कि रोज सभी लोग 8 बजे से 10 बजे तक अपने-अपने बूथों,क्षेत्रो में प्रतिदिन मतदाता सम्पर्क अभियान के तहत रोज मतदाताओं से सम्पर्क करेंगे।और सम्पर्क करने की फ़ोटो पार्टी द्वारा उपलब्ध कराये गये नम्बर पर व्हाट्सएप करेंगे।यह धर्म युद्ध का समय है एक तरफ राम के चाहने वाले है तो दूसरी तरफ राम के विरोधी है।एक तरफ जनता के सेवक भाजपा के लोग है तो दूसरी ओर जनता को लूटने वाले सपा, कांग्रेस, बसपा के लोग है।इसलिये प्रदेश को और मजबूत बनाने के लिये भाजपा का फिर सरकार में आना जरूरी है।अतः 25 जनवरी से प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक सभी लोग मतदाताओं से सम्पर्क में निकलेंगे ही।
इसके अलावा आगे होने वाली विधानसभाओं की संचालन समिति की बैठक,पन्ना प्रमुखों की बैठक और त्रिदेवों(बूथ प्रमुख,बूथ प्रभारी,बीएलए2) की बैठक के लिये जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गयी है।वे सभी एक-दो दिन में सम्बंधित मण्डल अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र संयोजक से बातकर सभी बैठकों की तिथि,अतिथि,स्थान और समय तय करके जिला कार्यालय पर दे देंगे।इसके अलावा सामाजिक संपर्क अभियान के तहत पिछड़ा,अनुसूचित, महिला,युवा वर्ग में चल रहे संपर्क का कार्य जारी रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,अरुण सिंह,अजय शाही,प्रमोद शाही,निर्मला गौतम,हेमंत मिश्रा,अम्बिकेश पाण्डेय,पवन मिश्रा,शैलेन्द्र सिंह आजाद,उग्रसेन राव,रामशंकर चौहान,बरकत खान,अमरनाथ पाल,जितेंन्द्र सिंह,बृजेश गुप्ता,तेजबहादुर पाल, शुभम मणि त्रिपाठी, राजन मल्ल आदि रहे।



