Entertainment

समर सिंह का जबर्दस्त वीडियो सांग “दूध के फैक्ट्री” हुआ रिलीज, मस्ती भरा VIDEO फैन्स को कर रहा क्रेजी

भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के गाने दर्शकों का खूब मनोरजंन करने वाले होते हैं। समर सिंह का नया सांग “दूध के फैक्टरी” रिलीज होते ही सुर्खियों में छाया हुआ है। समर सिंह के इस नए धमाल वीडियो का टीज़र समर सिंह ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज हुआ था और लोग तभी से गाने का इंतजार कर रहे थे। नए म्यूज़िक वीडियो में समर सिंह और इनकी ऎक्ट्रेस की जोड़ी और केमिस्ट्री बवाल मचा रही है। गाने की थीम बहुत ही प्यारी है। ऎक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में काफी बेहतरीन लोकेशन है। शानदार गाड़ी में जब समर सिंह एंट्री मारते हैं तो बवाल मचा रहे हैं।

https://youtu.be/gLCEau_WLn4

समर सिंह भी इस सांग को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा “आप सब के बीच एक बहुत ही प्यारा गाना दूध के फैक्टरी लेकर आ गए है जो समर सिंह ऑफिसियल से रिलीज हो गया है। आप सब इस गाने को अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिये …।”
समर सिंह के इस लोकगीत में वह एक अलग ही रूप में दिख रहे हैं। समर सिंह के इस सांग के लिरिक्स प्रभु विष्णुपुरी ने लिखे हैं जबकि संगीत से सजाया है विकाश यादव ने। इसके वीडियो डायरेक्टर पवन पाल हैं जबकि मैनेजर अफजल शाह हैं। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं। इस गाने में समर सिंह और ऎक्ट्रेस के लुक काफी अच्छे हैं। उनका हेयर स्टाइल भी नया और आकर्षक है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button