UP -शिक्षण संस्थान 30 जनवरी तक बन्द रहेंगे, स्कूलों में होगी ऑनलाइन पढ़ाई
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुये उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सभी शिक्षण संस्थानों को आगामी 30 जनवरी तक बन्द रखने का फैसला किया है।अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा शनिवार को जारी आदेश के अनुसार राज्य के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई यथावत जारी रहेगी। इसके पहले राज्य सरकार ने कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुये 16 जनवरी को स्कूल और कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थायें 23 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया था।



