Entertainment

फ़िल्म स्टार पाखी हेगड़े ने किया गोरखनाथ मंदिर का स्पेशल दर्शन, शूटिंग से समय निकाल कर पहुंची गोरखपुर

ऐसा नहीं हो सकता कि भोजपुरी फिल्मों की स्टार पाखी हेगड़े गोरखपुर जाएं और गोरखनाथ मंदिर का दर्शन करने न जाएं। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए पाखी हेगड़े को वहां स्पेशल दर्शन मिला। वह जब भी गोरखपुर की धरती पर कदम रखती हैं, तो गोरखनाथ बाबा के दर्शन के लिए वह जाती ही हैं। उन्हें विशेष रूप से वहां ट्रीटमेंट मिला। वह मंदिर में अन्दर जाकर पूजा कर पाई। आपको बता दें कि पाखी हेगड़े फिलहाल लखनऊ में अपनी फिल्म मंझधार की शूटिंग कर रही है। उन्हें शूटिंग से जैसे ही एक दिन का ब्रेक मिला तो वह सीधे गोरखनाथ बाबा का दर्शन करने पहुंच गईं।

उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री पाखी हेगड़े अपनी नेक्स्ट फिल्म ‘मझधार’ की शूटिंग विक्रांत सिंह के साथ कर रही हैं। पाखी हेगड़े का मानना है कि मंझधार उनके दिल के बहुत ही करीब सिनेमा है। जिसमे उनका रोल काफी डिफ्रेंट है। यह फ़िल्म करके वह बेहद खुश हैं। मनोज सिंह टाइगर और डायरेक्टर आलोक सिंह के साथ वह यह फ़िल्म करके काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि आलोक सिंह के डायरेक्शन में बन रही ‘मझधार’ एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में की जा रही है। मिनी लाइव स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में पाखी हेगड़े और विक्रांत सिंह की फ्रेश जोड़ी देखने लायक होगी। फ़िल्म में मनोज टाइगर का किरदार भी काफी इम्पोर्टेन्ट है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button