Entertainment

अरविन्द अकेला कल्लू का वीडियो सांग “राउर Lady नइखे Ready” आया चर्चा में

सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपने फैन्स के लिए अलग अलग प्रकार के गाने लेकर आते रहते हैं। इसी कड़ी में वह अब एक स्पेशल सॉलिड गाना “राउर Lady नइखे Ready” लेकर आए हैं। अरविन्द अकेला कल्लू का यह बिंदास वीडियो सांग रिलीज होते ही खूब लाइक शेयर किया जा रहा है। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू के अपोज़िट ऎक्ट्रेस रानी काफी बोल्ड और ग्लैमरस है जो बेहद हॉट लग रहीं हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री गर्दा उड़ाने वाली है। मशहूर म्यूजिक कंपनी वेव म्यूज़िक के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर यह गाना रिलीज हुआ है। अरविन्द अकेला कल्लू और नेहा राज की आवाज में यह धमाल वीडियो सांग बेहतरीन ढंग से शूट किया गया है। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और उनकी हीरोइन रानी की गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फुल टू इंटरटेनिंग इस सांग को काफी व्यूज मिल गए हैं और तेजी से आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

अरविन्द अकेला कल्लू के इस सांग का पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर आउट किया गया था, जो लोगों को खूब पसंद आया और गाना जैसे ही आउट किया गया लोगों ने हाथों हाथ ले लिया। खुद अरविन्द अकेला कल्लू भी इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होने सोशल मीडिया पर इसका लिंक शेयर किया है और लिखा है “प्यारा लोकगीत राउर Lady नइखे Ready वेव म्यूज़िक से आ गया है।अपना प्यार और आशीर्वाद जरूर दे..एक बार जरूर देखी, आपलोग के जरूर पसंद आई..” गाने में वाकई हीरोइन रानी का बोल्ड अंदाज है और उनकी अदाएं देखकर दर्शक मदहोश हुए जा रहे हैं। लाल साड़ी में बेडरूम सीन देखने लायक है। इस गाने के गीतकार यादव राज, संगीतकार विकाश यादव हैं। डायरेक्टर पवन पाल हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button