Breaking News

गोरखपुर बार्डर का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

देवरियाः- लाकडाउन मे लोगो को मिली रियायत के पहले दिन सोमवार को जनपद की सडको पर चहल-पहल बढ गयी। दोपहर बाद जिलाधिकारी अमित किशोर, एसपी डा.श्रीपति मिश्र एवमं मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन देवरिया गोरखपुर बार्डर पर मौजूद खरोह चौराहा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी अमित किशोर ने प्रधानाचार्य आइटीआइ गोविंद कुमार को निर्देश दिया कि आइटीआइ स्टाफ की वहा तैनाती करे, और आने वाले लोगो का कौशल विकास, आइटीआइ एवमं रोजगार के विभिन्न आयामों से जुडे हो तो उनका डाटाबेस तैयार करे।
खरोह मे ली जा रही जानकारी
गौरीबाजारः देवरिया । गैर जनपदों से आने वाले लोगो का पूरा लेखा-जोखा खरोह चौराहे पर पुलिस व स्वास्थ्य टीम दर्ज कर रही है।
दूसरे जनपदो से पैदल एवमं अन्य वाहनो से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग कराई जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button