Entertainment

देसी स्टार समर सिंह से कहा “माल चाही तोहरा पवितर”, वीडियो सांग हुआ पॉपुलर

देसी स्टार समर सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का ही परिणाम है कि रिलीज होते ही उनके गाने मिलियन क्लब में शामिल होते हैं। समर सिंह और रानी पर फिल्माया गया ब्लास्ट सांग “माल चाही तोहरा पवितर” नव भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज होते ही छा गया है। इस वीडियो सांग को खूब पसंद किया जा रहा है और काफी व्यूज मिल रहे हैं। समर सिंह के इस ब्लॉकबस्टर सांग में उन का देसी अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है वहीं रानी शार्ट ड्रेस और अपने ग्लैमर के तड़के से कहर ढा रही हैं। समर सिंह इसमें चश्मा पहने बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं, गाने को बेहतरीन लोकेशन पर फिल्माया गया है। गाने में उनके डांस स्टेप्स और मूव्स दर्शकों को मदहोश करने वाले हैं। समर सिंह के इस सांग में रानी वाकई बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं, वहीं समर सिंह भी अपने लुक से इम्प्रेस कर रहे हैं। उनके फैन्स के लिए यह गाना एक उपहार स्वरूप है।

समर सिंह ने सोशल मीडिया पर इसका लिंक शेयर करते हुए अपने फैन्स, दर्शकों से कहा है “माल चाही तोहरा पवितर, यह बहुत ही प्यारा गाना नव भोजपुरी से रिलीज हो गया है। आप सब इस गाने को अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिये।” नव भोजपुरी प्रस्तुत इस फुल टू धमाल गाने को समर सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी विशेष शैली में गाया है। नूपुर ऑडियो प्रस्तुत इस सांग के गीतकार कुंदन प्रीत, संगीतकार रौशन सिंह, वीडियो डायरेक्टर पवन पाल और निर्माता राजेश गुप्ता हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button