पानी के अज्ञात श्रोत से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरहज तहसील क्षेत्र करीब एक सप्ताह से अज्ञात स्रोत से पानी निकलने से करीब तीन गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होकर खराब हो रही है।पूर्व ग्राम प्रधान पुलकित सिंह का कहना है कि बहोर धनौती, जमुना छापर,पिपर डाढी गांव के किसानों की खड़ी फसल अज्ञात स्रोत से पानी निकलने के कारण जलमग्न होकर खराब हो रही हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व आई बरसात के बाद इन गांवों की फसल धीरे-धीरे जलमग्न होती गई। गांववासियों का कहना है कि ये पानी कहां से आ रहा है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पानी से तीनों गांवों की 200 एकड़ फसल जलमग्न होकर खराब होने की स्थिति में आ गई है।



