
भाजपा सरकार में है महिलाएं सुरक्षित- भारती शर्मा
देवरिया । सपा के शासन में गुंडागर्दी को इतना तवज्जो दिया जाता है कि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। शाम होते ही घरों के दरवाजे बंद हो जाते थे।महिलाएं रात तो रात दिन में भी घर से अकेले नही निकलती थी।भाजपा के शासनकाल में महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के दिशा में व्यापक काम हुआ। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह की बहु अपर्णा यादव ने आज भाजपा और भाजपा सरकार के कार्यो ,नीतियों ,राष्ट्र हित मे किये जा रहे कार्यो,स्वच्छ भारत मिशन से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन किया है।
इससे यह सिद्ध होता है कि भाजपा महिलाओं के लिये सुरक्षित है।महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा केवल भाजपा में है इसका एक उदाहरण स्वामी प्रसाद मौर्या भी है,वो सपा में गये लेकिन अपनी बेटी को भाजपा में ही रहने दिया क्योंकि उनको भी पता है कि महिलाएं भाजपा और भाजपा सरकार में सुरक्षित है।प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव असफल रहें हैं, साथ ही वह परिवार में भी असफल रहे हैं। इसी वजह से वह विधानसभा चुनाव लड़ने से भी बच रहे हैं।उनकी असफलता को देखते हुये उनके परिवार के लोग भाजपा में आ गये है।सपा के शासन में न बेटा, न बेटी और न किसान, कोई सुरक्षित नहीं था। अगर किसी की गिरफ्तारी होती थी तो मियां जान का फोन आ जाता था।

भाजपाइयों ने खुशी का किया इजहार
मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव के भाजपा की सदस्यता लेने के बाद औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं से खुशी व्यक्त किया।इस दौरान जिलाप्रभारी भाजपा सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और व्यक्तित्व है ही इतना प्रभावशाली कि पक्ष से लेकर विपक्ष तक सब कायल हैं।इसी से प्रभावित होकर मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव ने भाजपा की सदस्यता लिया है। इस दौरान अरुण सिंह,श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद शाही,रविन्द्र कौशल किशोर,भारती शर्मा,मिनती सिंह,राजेन्द्र मल्ल,हेमन्त मिश्रा,अम्बिकेश पाण्डेय,रामाज्ञा चौहान,राजन सोनकर,रामशंकर चौहान,रामप्यारे डॉक्टर आदि रहे।



