विद्यापीठ पुलिस चौकी में घुसकर मारपीट
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को उस समय अफरा तफ री मच गयी जब पुलिस चौकी के अंदर घूसकर छात्रों ने मारपीट की। इस दौरान पुलिस मुक दर्शक बनी रही। बजाय कार्रवाई के अंदर से दरवाजा बंद कर बचाव की मुद्रा में रही।
मारपीट किस बात को लेकर हुई ये जांच का विषय है लेकिन पुलिस चौकी अंदर और बाहर खुलेआम दबंगई और छात्रों की गुंडई परिसर में चर्चा का विषय बना है। जानकारी के अनुसार विद्यापीठ गेट नंबर दो के पास सैलून संचालक से छात्रों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। सैलून संचालक शिकायत दर्ज कराने विद्यापीठ पुलिस चौकी पर पहुंचा था। छात्रों ने उसे यहां घेर लिया और मारपीट करने लगे। बचाव में सैलून संचालक चौकी के अंदर भाग खड़ा हुआ। लेकिन आक्रोशित छात्रों ने उसे अंदर भी पीटा और खींच कर बाहर भी। पुलिस चौकी के अंदर सिपाहियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। यहां कुछ देर इंतजार के बाद हमलावर छात्र लौट गये।



