
पत्रकार एसोसिएशन-सलेमपुर से फैज खान, भाटपार रानी से पुनीत पांडेय अध्यक्ष चुने गए
पत्रकारों का हित अपने एजेंडा में शामिल करें राजनीतिक दल- एन डी देहाती
सलेमपुर, देवरिया । सलेमपुर में पत्रकार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को प्रदीप चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए एनडी देहाती ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान की रक्षा, स्वास्थ्य की रक्षा हेतु एजेंडे राजनीतिक दल क्यों नहीं लागू करते। पत्रकार हितों को भी सभी राजनीतिक दलों को अपने एजेंडे में शामिल करना चाहिए। विपुल तिवारी ने कहा कि पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी जन-जन की आवाज उठाकर उन्हें न्याय दिलाने के लिये संघर्ष करता रहता है, ऐसे में अनेक शत्रु उत्पन्न हो जाते है।
अराजक तत्वों द्वारा जब भी पत्रकार के उत्पीड़न की घटना की जाती है, पुलिस सामान्य मारपीट की घटनाओं में केस दर्ज करती है, आवश्यकता इस बात की है कि पत्रकार उत्पीड़न को रोकने के लिए पत्रकार हित मे कानून बने। यूपी सिंह ने कहा कि पत्रकार सामान्य श्रेणी का व्यक्ति नहीं होता। उसे विशेष श्रेणी में जगह देकर स्वास्थ्य व सुरक्षा की पूरी व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। जिससे रक्षा के लिए शासन व सरकार से क़ानून पारित कर उनकी मदद की जानी चाहिए। दिलीप सिंह ने तन मन धन से संगठन को सहयोग देने की बात कही।
पत्रकारों की बैठक में दो तहसील इकाईयों का गठन किया गया। सलेमपुर तहसील अध्यक्ष फैज खान, महामंत्री सहवाह खान, भाटपार तहसील अध्यक्ष पुनीत पांडेय , महामंत्री राघवेन्द्र मिश्र चुने गये। इस दौरान प्रदीप चौरसिया, दिलीप भारती, अनुज त्रिपाठी, मोहित शुक्ला, देवेन्द्र तिवारी, प्रवीण गुप्ता, अली असगर, हरिशंकर, मिथिलेश कुमार, सुनील यादव, अनुज त्रिपाठी, अखिलेश कुमार आदि पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक में उन्हीं पत्रकारों को प्रवेश दिया गया जिन्हें कोविड19 से बचाव के दोनों टीके लग चुके थे। सभी पत्रकार मास्क लगाकर आये थे।



