Breaking News

ओलावृष्टि , बरसात से फसलों को हुए नुकसान का किसानो को मुआवज़ा देगी सरकार

रविवार को उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

  • राहत विभाग को ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आकलन की सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी
  • अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर, रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश

लखनऊ। राज्य सरकार प्रदेश में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी। वह प्रभावित हुए किसानों को उनकी फसल का पूरा मुआवजा देगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। रविवार को उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा है कि ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों में पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित किये जाएं। किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर तत्काल भरपाई कराई जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर जल्द शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं जिससे इस सबंध में आगे की कार्रवाई की जा सके। किसानों को उनकी खराब फसलों का सही समय पर मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने राहत विभाग को ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखने और प्रभावित् लोगों की तत्काल मदद करने को कहा है।

बता दें कि इससे पहले भी सरकार बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को दे चुकी हे। बारिश हो या फिर बाढ़ आने पर सरकार ने किसानों को तत्काल राहत देने का काम किया है। प्रदेश की योगी सरकार की प्राथमिकता किसानों के साथ हमेशा खड़े रहने की है। किसानों की हर संभव सहायता करना और उनकी समस्याओं को दूर करने में वो हमेशा आगे रही है।

Related Articles

Back to top button